Two BJD MLAs who joined BJP declared disqualified-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी में शामिल हुए दो बीजेडी विधायक अयोग्य घोषित

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 7:42 PM (IST)
बीजेपी में शामिल हुए दो बीजेडी विधायक अयोग्य घोषित
भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले विधायक अरबिंद धाली और प्रेमानंद नायक की सदस्यता समाप्त कर दी है। भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र के जयदेव विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित धाली और क्योंझर लोकसभा क्षेत्र के तहत तेलकोई विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री नायक मार्च 2024 में बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। उनकी अयोग्यता 18 मार्च को जगतसिंहपुर के विधायक प्रशांत कुमार मुदुली द्वारा दायर एक याचिका पर आई, जिसमें मांग की गई थी कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाए।
न तो नायक और न ही धाली ने याचिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी और न ही अपना पक्ष रखने के लिए अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित हुए।
इसके बाद, अध्यक्ष ने धाली और नायक दोनों को अयोग्य घोषित कर दिया और कहा कि अब वो विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement