Two arrested with Rs 10 lakh, the new currency-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 लाख रूपये की नई करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 10:21 AM (IST)
10 लाख रूपये की नई करेंसी के साथ दो गिरफ्तार
गुरुग्राम की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इस्लामपुर गांव के पास 10 लाख रुपये की नई करेंसी के नोट बरामद किए हैं । मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आधी रात के करीब गुरुग्राम के सेक्टर 39 से स्कूटी पर सवार दो लोगों के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए। बरामद हुए नोट 2-2 हजार रुपये के हैं। पुलिस ने जब दोनों लोगों से पैसों के बारे में पूछताछ की तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने रुपये को कब्जे में ले लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगा। नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement