Two accused arrested in kidnapping and murder of youth -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगवा कर युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 23 जनवरी 2022 11:43 AM (IST)
अगवा कर युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर । युवक को अगवा कर उसकी हत्या कर देने के मामले में बाखासर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माना राम जाट पुत्र गोमा राम (32) एवं मेघा राम जाट पुत्र धर्माराम जाट (33) गांव लकड़ासर थाना बाखासर के रहने वाले हैं। बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि सायला गांव निवासी जोगाराम की लाश पुलिस को 20 जनवरी की सुबह लकड़ासर गांव में उसके मामा के घर मिली। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पिता देवाराम की रिपोर्ट पर अपहरण कर हत्या करने का मामला बाखासर थाने में दर्ज किया गया। मामले के खुलासा हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह व सीओ चौहटन धर्मेंद्र डूकिया के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कमलेश गहलोत के नेतृत्व में बाखासर थाने से विशेष टीम गठित की गई। युवक को अगवा कर 19 जनवरी की रात हत्या कर देने के इस मामले में एसपी भार्गव ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम को निर्देश दिए। गठित टीम ने आरोपियों की तलाश में उनके छुपने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी। घटना के बाद से फरार आरोपियों को लगातार पीछा कर व आसूचना संकलन कर अथक प्रयास के बाद शुक्रवार की देर रात आरोपी मानाराम व मेघाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement