twitter war between kumar vishwas and kiran rijiju on corruption-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्विटर पर भिडे कुमार विश्वास और रिजिजू

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 9:14 PM (IST)
ट्विटर पर भिडे कुमार विश्वास और रिजिजू
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए बनने वाले 2 बांधों में 450 करोड़ रुपए के घोटाले में नाम आने के बाद से ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी रिजिजू पर हमलावर हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्विटर पर रिजिजू पर जमकर तंज कसा। वहीं रिजिजू ने भी अपने बचाव में उनको जवाब भी दिए। दोनों के बीच ट्विटर पर जमकर बहस हुई। जानकारी के मुताबिक कुमार विश्वास ने रिजिजू की तुलना रॉबर्ड वाड्रा से करते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस से बीजेपी ये सिर्फ एक यात्रा है जीजू से रिजिजू की। वहीं रिजिजू ने भी ट्वीट के जरिए जवाब देते हुए कहा कि सब कुछ कांग्रेस के समय में हुआ।
तस्वीरों में देखें : Cyclone Vardah ने कैसे मचाई तमिलनाडु में तबाही

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement