Advertisement
ट्विटर इंडिया ने 200 कर्मचारियों को निकाला, एक्सेस लिया वापस

प्रभावित कार्यकर्ताओं ने आईएएनएस को बताया, ट्विटर इंडिया पर इतने साल बिताने के बाद, मस्क के पदभार संभालने के बाद से हमें अमानवीय तरीकों से बर्खास्त कर दिया गया।
कुछ कर्मचारी, जो अभी भी ट्विटर इंडिया के साथ काम कर रहे हैं। वह भी छंटनी के डर में जी रहे हैं। कर्मचारियों को लगता है कि मस्क के नेतृत्व में यह जल्द ही होगा।
नए सीईओ एलन मस्क का लक्ष्य अपने 7,600 कर्मचारियों में से लगभग आधे, 3,800 के करीब कर्मचारियों की कटौती करना है।
कंपनी के अनुसार, ट्विटर के कार्यालयों में कर्मचारी बैज की पहुंच पहले ही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
ट्विटर ने अपने इंटरनल मेमो में कहा, प्रत्येक कर्मचारी के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और कस्टमर डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता के लिए, हमारे कार्यालय अस्थायी रूप से बंद रहेंगे और सभी बैज एक्सेस निलंबित कर दिए जाएंगे। यदि आप किसी कार्यालय में हैं या कार्यालय जा रहे हैं, तो कृपया घर लौट आएं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


