प्रदेश सचिव मन्जू शर्मा ने बताया की मुख्यमन्त्री के नाम उपखण्ड अधिकारी
डॉ.सूरजसिंह नेगी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा हैं कि पिछले तीन
सालों में दो बार बिजली की दरों में वृद्वि की गई हैं जिससे आमजन पर
अतिरिक्त आर्थिक बोझ पडा हैं ।
कांग्रेस का कहना हैं कि वर्ष 2015
फरवरी माह में विद्युत दरों में 17 से 24 प्रतिशत की बढोतरी की गई थी अब
हाल ही में फिर से औसतन 9.6 प्रतिशत की बढोतरी की गई हैंजो आज की महंगाई
में आम उपभोक्ता की आर्थिक कमर तोडने का काम किया हैं जिससे गरीब एवं
मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट ही बिगाड दिया हैं। कांग्रेस ने कहा हैं कि
बिजली चोरी ,छीजत व प्रशासनिक अपव्यय रोकने की जगह बिजली की दरों में
वृद्वि करके बिजली कम्पनियां जनविरोधी कदम उठा रही हैंजब कि सरकार द्वारा
उपभोक्ताओं की मांग के मुताबिक बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रही । ज्ञापन
में कांग्रेस ने लिखा हैं कि राज्य सरकार ने पहले से ही अनेक कर एवं उपकर
लगाकर जनता को आथर््िाक बोझ तले दाब दिया हैं जिससे महंगाई और बढ गई हैं।
कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान जिला महामन्त्री दिनेश चौरासिया ,देवकरण गुजर्र
, जिला कार्यालय महासचिव शकीलुर्रहमान ,महावीर तोगडा,रामफूल गुर्जर,युसुफ
खॉ यूनिवर्सल,बरकात हसीन ,नाजमा बेगम,रामलाल सण्डीला आदि मौजूद थे।