अंकारा। तुर्की प्रशासन ने जुलाई में सैन्य तख्तापलट के असफल प्रयासों के
कथित मास्टरमाइंड को सहयोग देने वाले 189 संदिग्ध न्यायाधीशों और अभियोजकों
की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक निर्वासित फेतुल्लाह गुलेन के समर्थकों की
खोजबीन के लिए तुर्की पुलिस ने अंकारा में विभिन्न अदालतों और सर्वोच्च
न्यायालय परिसर में छापेमारी की।
ये न्यायाधीश और अभियोजक अंकारा के विभिन्न अदालत परिसरों, सर्वोच्च
न्यायालय और देश के शीर्ष न्यायिक प्रशासनिक प्राधिकरण दानिस्ते में सेवाएं
दे रहे थे। इन न्यायाधीशों और अभियोजकों पर गुलेन के नेटवर्क से जुडे होने
का संदेह है।