Turkish evacuation plane fired upon in Sudan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तुर्की निकासी विमान पर सूडान में गोलीबारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 9:01 PM (IST)
तुर्की निकासी विमान पर सूडान में गोलीबारी
अंकारा | तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसके बचाव विमान पर संघर्षग्रस्त सूडान में पहुंचते ही गोलीबारी कर दी गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि सूडान की राजधानी खार्तूम के बाहर वाडी सीडना हवाई अड्डे पर उतरने वाले तुर्की सी-130 विमान पर फायरिंग की गई थी। बयान में कहा गया है कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा, किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है और विमान को निरीक्षण के लिए पार्क किया गया है। तुर्की सूडान में अपने नागरिकों के लिए पिछले रविवार से निकासी अभियान चला रहा है, जहां सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच भयंकर लड़ाई छिड़ी हुई है। सूडान की सेना ने आरएसएफ पर तुर्की निकासी विमान पर फायर करने का आरोप लगाया, जबकि आरएसएफ ने विमान पर गोलीबारी से इनकार किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement