Turkey has been air attack on the Syria 47 dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया पर तुर्की के हवाई हमले,47की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 6:36 PM (IST)
सीरिया पर तुर्की के हवाई हमले,47की मौत
बेरूत। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट यानि आईएस नियंत्रित सीरियाई शहर अल-बाब में तुर्की के हवाई हमले में 47 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 14 नाबालिग और नौ महिलाएं शामिल हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई अभी मलबे में फंसे हुए हैं। ऑब्जर्वेटरी ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका व्यक्त ही है। समाचार एजेंसी एफे रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार का यह हवाई हमला बुधवार को अल-बाब के आसपास के क्षेत्र में तुर्की के सैनिकों के खिलाफ आतंकवादियों के हमलों में 14 तुर्की सैनिकों के मारे जाने और अन्य 33 के घायल होने के बाद किया गया है। आब्जर्वेटरी ने कहा कि सीरियाई विद्रोहियों ने तुर्की के विमानों और टैंकों की मदद से बुधवार को अल-बाब के बाहरी इलाके में एक अभियान शुरू किया था, लेकिन आतंकवादियों ने उनके हमलों को नाकाम कर दिया था।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement