तुर्की : इस्तांबुल में लैंडिंग करते वक्त रनवे पर फिसला विमान, 3 की मौत, 179 घायल
khaskhabar.com: गुरुवार, 06 फ़रवरी 2020 10:11 AM (IST)
तुर्की के टीवी प्रसारकों द्वारा द्वारा प्रसारित वीडियो फुटेज में देखा जा
सकता है कि विमान का अगला भाग अलग हो गया और विमान कुल तीन भागों में टूट
गया। मीडिया की खबरों में यह भी कहा गया कि तुर्की के पश्चिमी शहर इजमिर से
आने वाले विमान में अन्य यात्रियों के साथ चार अमेरिकी और चार चीनी नागरिक
सवार थे। एनटीवी प्रसारकों ने बताया कि एक चीनी नागरिक घायल हो गया, जिसे
नजदीकी अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार, अगला आदेश आने तक हवाई
यातायात बंद कर दिया गया है।
(IANS)