Advertisement
करदाताओं के पैसे से JET AIRWAYS को बचाने की कोशिश हो रही है : कांग्रेस

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार विदेशी निवेशकों के स्वामित्व वाली जेट एयरवेज जैसी दिवालिया कंपनी को सार्वजनिक धन से राहत पैकेज क्यों दे रही है, लेकिन कर्ज में डूबे भारत के किसानों को यह पैसा नहीं दे रही है।"
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने दो आदेश जारी किए हैं। इसने एसबीआई और अन्य पीएसयू बैंक को कर्ज को एक रुपये की इक्विटी में बदलकर इसे माफ करने को कहा है। इसके अलावा, यह इतिहाद को प्रत्येक शेयर के लिए 150 रुपये देने जा रही है।"
उन्होंने कहा, "क्या मोदी सरकार अब सार्वजनिक निधि से हर दिवालिया हो चुके मित्र पूंजीपति को बचाएगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


