khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 3:15 PM (IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को मेक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण का आदेश जारी करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा, ट्रंप घरेलू सुरक्षा विभाग के अपने दौरे के दौरान दीवार के निर्माण के लिए राशि जारी करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
मेक्सिको की सीमा पर दीवार का निर्माण कराना ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान किया गया एक प्रमुख वादा था। अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि इससे अमेरिका में अवैध प्रवासियों की घुसपैठ पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पॉपुलर वोट में जीत हासिल न करने के लिए भी अवैध प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया है।