Trump praises PM Modi, then warns India of tariff hikes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप ने पहले पीएम मोदी की तारीफ़ की, फिर भारत पर टैरिफ़ बढ़ाने की दी चेतावनी

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जनवरी 2026 08:58 AM (IST)
ट्रंप ने पहले पीएम मोदी की तारीफ़ की, फिर भारत पर टैरिफ़ बढ़ाने की दी चेतावनी
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल ख़रीद में काफ़ी कमी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें “ख़ुश करने” के लिए यह कदम उठाया। एयर फ़ोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “वे मुझे ख़ुश करना चाहते थे। मूल रूप से मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं ख़ुश नहीं था और मुझे ख़ुश करना ज़रूरी था।” हालांकि तारीफ़ के साथ ही ट्रंप ने भारत को टैरिफ़ बढ़ाने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार होता है, लेकिन अगर भारत ने अमेरिका की बात नहीं मानी तो उस पर “बहुत जल्दी टैरिफ़ बढ़ाए जा सकते हैं।”
ट्रंप के ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ़ को लेकर बातचीत जारी है। इससे पहले भी ट्रंप यह दावा कर चुके हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारत रूस से तेल की ख़रीद सीमित करेगा।
गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही भारत पर कुल 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगा चुका है, जिसमें से 25 फ़ीसदी टैरिफ़ रूस से तेल ख़रीदने की “सज़ा” के तौर पर लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement