Trump, Merkel relationship is moving in the right direction: the White House-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप, मर्केल के संबंध सही दिशा में बढ़ रहे : व्हाइट हाउस

khaskhabar.com: बुधवार, 31 मई 2017 09:35 AM (IST)
ट्रंप, मर्केल के संबंध सही दिशा में बढ़ रहे : व्हाइट हाउस
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के बीच संबंध सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने जर्मनी द्वारा अमेरिका के नए प्रशासन को लेकर जताई गई शंका और ट्रंप द्वारा जर्मनी की व्यापार नीति की आलोचना करने के बावजूद मंगलवार को कहा कि ट्रंप और मर्केल के संबंध सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ट्रंप का जो संबंध मर्केल के साथ रहा है,वह सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement