Trump lists five finalists to replace Bolton-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद के लिए 5 लोगों के नाम चुने

khaskhabar.com: बुधवार, 18 सितम्बर 2019 3:27 PM (IST)
ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद के लिए 5 लोगों के नाम चुने
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जॉन बोल्टन के स्थान पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के पद के लिए पांच लोगों के नाम चुने हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को एयर फोर्स वन में रिपोर्टर्स से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पांच लोगों को अंतिम सूची में रखा है। इनमें विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी रॉबर्ट ओ ब्रायन, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार रिक वेडेल और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कीथ केलॉग शामिल हैं। अन्य दो उम्मीदवार ऊर्जा विभाग में परमाणु सुरक्षा की अवर सचिव लीसा गॉर्डन-हेगार्टी और बोल्टन के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ फ्रेड फ्लीट्ज हैं। ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि इस सप्ताह उनकी योजना नए एनएसए की घोषणा करने की है। उन्होंने गुरुवार को व्हाइट हाउस में रिपोर्टर्स को बताया कि इस पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने अपनी रुचि दिखाई है।
ट्रंप प्रशासन में अमेरिका के तीसरे एनएसए जॉन बोल्टन का कार्यकाल पिछले मंगलवार को समाप्त हो गया, और नीतियों में मतभेद के कारण ट्रंप से उनके रिश्ते भी अच्छे नहीं रहे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement