Trump issues executive order to start rolling back Obamacare-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामाकेयर पर चलाई कैंची

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 5:20 PM (IST)
डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामाकेयर पर चलाई कैंची
वाशिगंटन। अमेरिका में शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के दौरान ओबामाकेयर को निरस्त करने के किए गए अपने वादे को पूरा करने की दिशा में कदम बढाते हुए एक कार्यकारी आदेश जारी किया। सीएनएन के अनुसार, इस आदेश में कहा गया है कि प्रशासन की आधिकारिक नीति यह है कि अफॉर्डेबल केयर एक्ट (एसीए) या ओबामाकेयर को तुरंत निरस्त कर दिया जाए। इस हस्ताक्षर के साथ ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन ही दमदार संकेत भेजा कि ओवल ऑफिस में उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता स्वास्थ्य देखभाल कानून को निरस्त करना है, जिसके दायरे में करीब दो करोड अमेरिकी नागरिक आते हैं। सीएनएन के मुताबिक, आदेश में स्वास्थ्य मंत्री और अन्य एजेंसियों के प्रमुखों से यह भी कहा कि व्यक्तियों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, बीमा कंपनियों और अन्य को मदद देने के लिए स्वविवेक का इस्तेमाल करें। आदेश में राज्यों को हेल्थकेयर बाजारों पर नियंत्रण और लचीला रुख अपनाने संबंधी छूट देने की बात भी कही गई है।

[@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement