बहरहाल, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए गए एक
साक्षात्कार में जो टिप्पणी की है उस पर चीन की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी
अभी बाकी है। चीन के आधिकारिक मीडिया ग्लोबल टाइम्स के वेब संस्करण ने एक
चीनी विश्लेषक को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि ट्रंप द्वारा वन चाइना
पॉलिसी को जारी रखने पर सवाल उठाए जाने के बाद चीन को चाहिए कि वह ट्रंप को
चीन-अमेरिका के संबंधों के महत्व और जटिलता के बारे में समझाएं और उन्हें
बताएं कि वह कुछ रूढि़वादी ताकतों की बातों में न आएं।
ट्रंप ने
साक्षात्कार में सवाल उठाया था कि जब तक बीजिंग व्यापार और अन्य मुद्दों पर
रियायतें नहीं देता तब तक क्या अमेरिका को वन चाइना पॉलिसी को जारी रखना
चाहिए। अपनी टिप्पणी में, ट्रंप ने कहा, मैं नहीं चाहता कि चीन मुझ पर
हुक्म चलाए। चाइना फॉरेन अफेयर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ली हैडोंग ने
ट्रंप की ऐसी टिप्पणी के लिए उनकी अनुभवहीनता को जिम्मेदार ठहराया। ली ने
कहा, ट्रंप राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों जैसे मुद्दों से निपटने के
मामले में नौसिखिया हैं। वह व्यवसाय और व्यापार के अलावा संवेदनशील और जटिल
मुद्दों पर अनुभवहीन हैं।
-> 2016: इन अभिनेताओं ने किया टीवी पर धमाकेदार डेब्यू