tripura legislative assembly mla runs away with speakers mace stalls-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिपुरा:स्पीकर की छडी ले भागाTMC MLA

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 10:29 PM (IST)
त्रिपुरा:स्पीकर की छडी ले भागाTMC MLA
अगरतला। विधानसभा में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन त्रिपुरा विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। वन मंत्री नरेश जमातिया से जुडे निजी आरोपों पर सोमवार को सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। हंगामे के बीच तृणमूल कांग्रेस के विधायक अध्यक्ष का मेस (छडी)लेकर सदन से बाहर भाग गए जिन्हें पकडने के लिए कुछ विधायक उनके पीछे दौडते भी नजर आए। दरअसल शून्यकाल के दौरान तृणमूल विधायक, विपक्ष के पूर्व नेता सुदीप राय बर्मन ने एक बांग्ला अखबार में प्रकाशित मुद्दे को उठाया। इसके बाद जमातिया खड़े हो गए और अखबार में प्रकाशित खबर को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अखबार के खिलाफ अदालत में मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement