Tripura Election: Election Commission notice to BJP-Congress amid voting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिपुरा चुनाव : मतदान के बीच इलेक्शन कमीशन का भाजपा-कांग्रेस को नोटिस

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 3:08 PM (IST)
त्रिपुरा चुनाव : मतदान के बीच इलेक्शन कमीशन का भाजपा-कांग्रेस को नोटिस
अगरतला। त्रिपुरा में दोपहर बाद तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। इस बीच इलेक्शन कमीशन ने भाजपा और कांग्रेस को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अधिकारिक हैंडल से वोट की अपील करने के ट्वीट के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दिए गए नोटिस पर दोनों ही राजनीतिक दलों को जवाब पेश करना है। मतदान जारी है। ऐसे में इस नोटिस की क्या अहमियत होगी? इस बारे में इलेक्शन कमीशन की कार्रवाई के बाद ही मालूम चलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement