Trinamool Congress is practicing the politics of violence in West Bengal: Dilip Ghosh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में कर रही हिंसा की राजनीति: दिलीप घोष

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 नवम्बर 2025 10:54 PM (IST)
तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में कर रही हिंसा की राजनीति: दिलीप घोष
परगना। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "बंगाल में चुनाव के दौरान कई पोलिंग एजेंटों पर हमले होते हैं। यहां तक कि पीठासीन अधिकारियों पर भी हमले होते हैं। फिर भी चुनाव होते हैं और सरकार बनती है। यहां सत्तारूढ़ दल हिंसा की राजनीति करता है, जो इस राज्य की राजनीतिक संस्कृति बन गई है।" उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो चुनाव जीतने के लिए ठेका ले लेते हैं। एसआईआर चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है, इसीलिए लोगों की परेशानी बढ़ गई है, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। बंगाल में एसआईआर लागू होकर ही रहेगा। एसआईआर लागू होने से बाहरी लोग वोट नहीं दे पाएंगे, जिससे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की परेशानी बढ़ने वाली है।
दिलीप घोष ने कहा कि आने वाले समय में शांतिपूर्वक एसआईआर पूरा होगा और उसके बाद चुनाव भी होगा। किसी के शोर मचाने और विरोध करने से एसआईआर पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
बंगाल की हिंसा पर भाजपा नेता ने कहा कि जब तक यहां ममता बनर्जी की सरकार नहीं जाएगी तब तक हिंसा शांत नहीं होने वाली है। वह दिन दूर नहीं जब भाजपा सरकार बनने वाली है और अपराधियों पर कार्रवाई होगी।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के काफिले पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। आए दिन किसी न किसी राजनेता पर हमला होता रहता है।
बता दें कि सुकांत मजूमदार के काफिले पर बुधवार रात नदिया जिले के नबद्वीप में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement