Advertisement
बैंक प्रबंधन समिति चुनाव को लेकर तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

क्या है मामला?
चुनाव के दौरान कांथी कस्बे के राष्ट्रीय विद्यालय में मतदान हो रहा था। स्कूल के पास तृणमूल और भाजपा दोनों ने अपने अस्थायी शिविर स्थापित किए थे। आरोप है कि भाजपा पार्षद तापस दलाई समेत अन्य नेताओं ने तृणमूल के कैंप में जाकर मतदाताओं को बाधित किया और तृणमूल युवा अध्यक्ष सुरजीत नायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके विरोध में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
भाजपा का पलटवार
भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि तृणमूल नेता मतदान केंद्रों पर हेरफेर कर रहे थे और मतदाताओं के पहचान पत्र जबरन छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में
हालात को देखते हुए कांथी पुलिस स्टेशन से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए दोनों गुटों को मतदान केंद्रों से दूर कर दिया। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


