Tricolor rally organized under Har Ghar Tiranga Abhiyan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 अगस्त 2025 8:17 PM (IST)
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली आयोजित
भीलवाड़ा। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय महाविद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वाधान में “हर घर तिरंगा अभियान“ के अंतर्गत प्राचार्य डॉ सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई, जिसमें संकाय सदस्यों, स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रीना सालोदिया, कृष्ण कुमार मीना, अंजलि अग्रवाल तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिकारी प्रगति पाण्डेय सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement