Advertisement
त्रिपुरा में शनिवार को जनजातीय पार्टियों ने किया बंद का आह्वान

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले विपक्षी वाम मोर्चे ने बंद का विरोध किया है।
कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया है।
त्रिपुरा प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्जी ने मीडिया को बताया, ‘‘जनजातीय पार्टियों, जिन्होंने बंद का आह्वान किया है, का जनता के बीच कोई आधार नहीं है। ये दल और माकपा राज्य सरकार के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।’’
वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार की घटना में कम से कम 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 का इलाज अगरतला के अस्पतालों में और एक का कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है।
भाजपा की सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) की सहयोगी ने उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश से घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
इस बीच, नॉथ-ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (नेसो) के वे छह नेता गुरुवार को त्रिपुरा पहुंचे जिन्होंने नागरिकता विधेयक का विरोध करने के लिए मंगलवार को पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में 11 घंटे के बंद का आह्वान किया था।
नेसो के नेता समुज्जल भट्टाचार्य ने शुक्रवार को यहां मीडिया से बात करते हुए गोलीबारी की घटना की निंदा की और इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



