Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह, अमेरिका के कोने कोने से पहुंचे हजारों लोग

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियां पिछले कई हफ्तों से चल रही हैं। आयोजक 'मोदी एंड यूएस, प्रोग्रेस टुगेदर' के नाम से होने वाले इस प्रोग्राम में शामिल होने के इच्छुक लोगों की भारी संख्या देखकर बेहद खुश हैं।
रविवार को कार्यक्रम स्थल पर सुबह-सुबह पहुंची एक महिला ने कहा, "हमें मोदीजी पर बहुत गर्व है और हमें इस ग्रेट सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पर गर्व है। मोदीजी, हम आपसे प्यार करते हैं और हम चाहते हैं कि वह हमारे देश के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, उसमें वह बहुत सफल हों।"
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) के ट्राई-स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के 25,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। आयोजकों को वेन्यू के अनुरूप इसे लगभग 16,000 तक सीमित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के भाषण से पहले आयोजित होने वाले कल्चरल प्रोग्राम में भाग लेने के लिए 159 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का चयन किया गया। बच्चों की परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि इसमें भारतीय संस्कृति की विविधता की झलक देखने को मिलेगी।
जो लोग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे उनके लिए आयोजकों ने टाइम्स स्क्वायर, एडिसन और न्यू जर्सी जैसी जगहों पर विशाल टीवी स्क्रीन पर प्रसारण करने का प्लान बनाया है।
गुप्ता ने कहा कि न्यूयॉर्क के आसपास के लोगों के साथ-साथ वाशिंगटन और बोस्टन से भी लोगों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


