Advertisement
मणिपुर सीएम के इस्तीफे की अटकलों के बीच इंफाल में जबरदस्त ड्रामा

मणिपुर सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सपम रंजन सिंह ने कहा कि भारी भीड़ ने मुख्यमंत्री को राजभवन जाने से रोका।
सपम रंजन सिंह ने मीडिया से कहा, "मणिपुर में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई घटनाओं से मुख्यमंत्री नाराज हैं। अब हम आगे की कार्रवाई पर चर्चा कर रहे हैं।"
बैनर और तख्तियां लिए कुछ महिलाओं ने मीडिया से कहा कि वे सिंह को इस्तीफा नहीं देने देंगी।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि मुख्यमंत्री को सुबह 10 बजे राज्यपाल से मिलना था, फिर इसे दोपहर 1 बजे तक के लिए टाल दिया गया। और फिर दोपहर 3 बजे तक।
राजभवन सूत्रों ने ताजा घटनाक्रम के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात की पुष्टि नहीं की।
उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा कर रहे हैं और प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उनके दौरे के बीच हुआ है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


