Tremendous craze in indians for howdy modi programme in usa, see photos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Howdy Modi : हिंदुस्तानी रंग में रंगा एनआरजी स्टेडियम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीता दिल

khaskhabar.com: रविवार, 22 सितम्बर 2019 8:45 PM (IST)
Howdy Modi : हिंदुस्तानी रंग में रंगा एनआरजी स्टेडियम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीता दिल
ह्यूस्टन (अमेरिका)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। मोदी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में जाए, उनको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। कह सकते हैं कि उनकी शख्सियत ही कुछ ऐसी है। अमेरिका में भी हालात जुदा नहीं हैं। भारतीय समयानुसार रविवार रात यहां के एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए भारी संख्या में हिंदुस्तानी पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्टेडियम की क्षमता 70 हजार है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवाणी के साथ हुई। इसके बाद दक्षिण भारतीय कार्यक्रम, एकला चलो रे, गुजराबी गरबा का आयोजन भी हुआ। भारतीय दल ने रंगारंग प्रस्तुति दे समां बांध दिया। दर्शक उत्साह से सराबोर हो गए। कार्यक्रम में मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन होगा। ह्यूस्टन रवाना होने से पहले ट्रम्प ने कहा कि इस मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। हम ह्यूस्टन रवाना हो रहे हैं। यहां एक बड़े और बेहतरीन स्टेडियम में हम होंगे, जो लोगों से भरा होगा। मोदी ने मुझसे यहां आने के लिए पूछा था और मैंने यह आमंत्रण स्वीकार किया। हम वाकई अच्छा वक्त गुजारेंगे। मैंने सुना है कि स्टेडियम में जबरदस्त भीड़ होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement