Travelogue traveling at high speed went out of control and overturned, 20 people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 7, 2026 6:46 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज रफ्तार से आ रही ट्रेवल्स अनियंत्रित होकर पलटी, 20 लोग घायल

khaskhabar.com: रविवार, 14 अप्रैल 2024 5:41 PM (IST)
तेज रफ्तार से आ रही ट्रेवल्स अनियंत्रित होकर पलटी, 20 लोग घायल
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र में स्थित झेर पुलिस चौकी के पास सूरत से बांसवाड़ा आ रही निजी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 लोगों को चोटें आई। जिस पर उन्हें पहले सज्जनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घायलों के अनुसार बस सूरत से बांसवाड़ा आ रही थी। इसी दौरान झैर पुलिस चौकी के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 से अधिक सवारी मौजूद थी। घायलों में अधिकांश लोग सूरत मजदूरी के लिए गए थे, जो वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मची चीख पुकार को देख आसपास के लोग दौड़े और सभी घायलों को तीन एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाए, जहाँ सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की सुचना पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल और जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement