Transport department is also investigating Rudraprayag road accident: Pushkar Singh Dhami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रुद्रप्रयाग सड़क हादसे की परिवहन विभाग भी कर रहा है जांच : पुष्कर सिंह धामी

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2024 6:34 PM (IST)
रुद्रप्रयाग सड़क हादसे की परिवहन विभाग भी कर रहा है जांच : पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। रुद्रप्रयाग सड़क हादसे के बाद सभी सरकारी एजेंसियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम धामी ने परिवहन विभाग को भी जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। पौड़ी के संभागीय परिवहन अधिकारी परिवहन विभाग की ओर से जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा किस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों से भी बातचीत की है और घायलों के परिजनों से भी संपर्क करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement