Transport Corporation will run additional buses on Diwali and Chhath festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

khaskhabar.com: सोमवार, 06 नवम्बर 2023 9:56 PM (IST)
दीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम
लखनऊ। दीपावली एवं छठ पर्व पर घर आने वालों का सफर परिवहन निगम आसान करेगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 10 से 20 नवंबर तक अधिक संख्या में बसों के संचालन किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ के पूर्व एवं पश्चात की तिथियों में यात्रियों का आवागमन अधिक संख्या में होता है। प्रदेश के लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, परिवहन निगम इसका ध्यान रखेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को मुख्यतः दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि नगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों में जाना होता है, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement