Transparency and harmony will protect interests: Deepak Chaudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पारदर्शिता और सामंजस्य से होगी हितों की रक्षा : दीपक चौधरी

khaskhabar.com: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 3:15 PM (IST)
पारदर्शिता और सामंजस्य से होगी हितों की रक्षा : दीपक चौधरी
-समर्थकों ने जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया लालसोट। उपखंड मुख्यालय लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा में रविवार को व्यापार महासंघ लालसोट के अध्यक्ष दीपक चौधरी का जन्म दिवस समर्थकों एवं व्यापारियों ने सेवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर, साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर भव्य अभिनंदन किया। रामगढ़ पचवारा में आयोजित समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक चौधरी ने कहा कि व्यापार महासंघ के अध्यक्ष के रूप में वे व्यापारियों, मजदूरों, पल्लेदारों और उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता और सामंजस्य के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि —
“पारदर्शिता और सामंजस्य से होगी हितों की रक्षा,किसी के अधिकारों पर कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा और आमजन को अधिकतम सुविधाएं मिलें — यही हमारा लक्ष्य है।”
इस अवसर पर मुकेश मीणा, ललित गुप्ता, सूरज कटरा सहित सैकड़ों समर्थकों ने साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर दीपक चौधरी का अभिनंदन किया।
वहीं लालसोट उपखंड मुख्यालय पर भी व्यापारियों व समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एडवोकेट श्याम सुंदर मिश्रा, दिनेश शर्मा, प्रकाश सोनी, अनिल बुर्जा, मदन वैद, रोहित पंसारी, नवीन बोहरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दीपक चौधरी ने कहा कि वे व्यापारियों की एकता, सुविधा और सम्मान को मजबूत बनाने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे तथा व्यापारिक विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement