transfers in the Mines Department soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब बदले जाएंगे खान विभाग में सालों से एक की पद पर जमे कर्मी

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 08:33 AM (IST)
अब बदले जाएंगे खान विभाग में सालों से एक की पद पर जमे कर्मी
जयपुर। खान विभाग में एक ही पद पर लंबे समय से जमे कर्मचारियों और अधिकारियों की बड़े पैमाने पर बदलाव करने की तैयारी है। खान मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने विभाग के ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों का ब्यौरा मंगाया है। कौन कर्मचारी या अधिकारी किस पद पर कब से और कहां कार्य कर रहा है। कौन-कौन ऐसे लोग है, जिन्होंने स्थगन आदेश लेकर एक ही सीट पर जमे हैं। कितने कर्मचारी या अधिकारी है, जिन्होंने प्रमोशन लेने के बजाय नीचे के पदों पर ही कार्य कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मंत्री ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की एक मीटिंग ली थी, जिसमें स्पष्ट किया कि मुझे विभाग की छवि बदलनी है। इसलिए अफसरों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी है। उन्होंने कहा कि खुद जिलों में निरीक्षण करके एक-एक मामलों को चैक करेंगे, जिससे गलत कार्य पर अंकुश लगाया जा सके। खान विभाग के सचिवालय से लेकर निदेशालय और जिला स्तर तक के कर्मचारियों और अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी है। जिससे यह पता चल सके कि एक ही पद पर लंबे अरसे से कौन-कौन जमे हुए है। बताया जा रहा है कि सूची तैयार होने के बाद ऐसे अफसरों के स्थान में परिवर्तन किया जा सकता है। खान विभाग के अफसरों का कहना है कि इस मीटिंग की मिनट्स तैयार हो चुके हैं। मंत्री से स्वीकृत होते ही सूची तैयार करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement