transfer to three hcs officers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 11:42 PM (IST)
तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानातंरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अंबाला कैंट के उपमंडल अधिकारी और अतिरिक्त कलक्टर और व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सचिव सुभाष चंद्र सिहाग को व्यापारिक कल्याण बोर्ड का सचिव और अंबाला कंैट का उपमंडल अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर लगाया गया है। हरियाणा ग्राम एवं आयोजना विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व उप सचिव डा ऋचा को कालका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और हरियाणा ग्राम एवं आयोजना विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व उप सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सहकारी चीनी मिल, रोहतक के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा रोहतक, हुडा के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement