Advertisement
राज्य के 26 आईपीएस और 4 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

नाजनीन भसीन, पुलिस अधीक्षक, नूंह को पुलिस अधीक्षक, नूंह के अतिरिक्त कार्यभार के साथ कमाण्डेंट, चतुर्थ आईआरबी मानेसर, गुरुग्राम लगाया गया है, जबकि हामीद अख्तर, पुलिस अधीक्षक, सिरसा को पुलिस अधीक्षक, सिरसा के अतिरिक्त कार्यभार के साथ एआईजी प्रशासन लगाया गया है।
सुलोचना कुमारी, डीसीपी, ट्रेफिक गुरुग्राम को डीसीपी, पूर्वी गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि संगीता रानी, कमाण्डेंट प्रथम, आईआरबी भौण्डसी को पुलिस अधीक्षक, एससीबी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक, अम्बाला को डीसीपी, पंचकूला लगाया गया है, जबकि मनीषा चौधरी, पुलिस अधीक्षक, हिसार को पुलिस अधीक्षक, महिलाओं के विरूद्ध अपराध, पुलिस मुख्यालय पंचकूला लगाया गया है।
प्रतीक्षा गोदारा, पुलिस अधीक्षक, हांसी को पुलिस अधीक्षक, सोनीपत नियुक्त किया गया है, जबकि राजेन्द्र कुमार मीणा, डीसीपी, पंचकूला को कमाण्डेंट प्रथम बटालियन, एचएपी अम्बाला लगाया गया है। दीपक गहलावत, डीसीपी, मुख्यालय गुरुग्राम को पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था लगाया गया है, जबकि सुमेर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था को पुलिस अधीक्षक, एन.एच. टै्रफिक करनाल के अतिरिक्त कार्यभार के साथ पुलिस अधीक्षक, एचपीए मधुबन लगाया गया है। लोकेन्द्र सिंह, डीसीपी, सेंट्रल फरीदाबाद को डीसीपी, ट्रैफिक फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि राजेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिसार को डीसीपी, मानेसर, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
कुलदीप सिंह, डीसीपी, पूर्वी गुरुग्राम को पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर लगाया गया है, जबकि शिव चरण, डीसीपी, बल्लभगढ़ को पुलिस अधीक्षक, हिसार नियुक्त किया गया है। सुरिन्द्र पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक, एससीबी को पुलिस अधीक्षक, कुरूक्षेत्र लगाया गया है, जबकि विरेन्द्र विज, डीसीपी, ट्रैफिक फरीदाबाद को पुलिस अधीक्षक, हांसी लगाया गया है तथा धीरज सेतिया, पुलिस अधीक्षक, सीएमएफएस (सीआईडी) को पुलिस अधीक्षक, रेलवे लगाया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



