सोनीपत। पंचायती राज प्रतिनिधियों को प्रषिक्षण देने की दिशा में भगत फूलसिंह महिला यूनिवर्सिटी की ओर से पहल की गई है और इन प्रतिनिधियों को तीन महीने के प्रशिक्षण की शुरूआत की जा रही है। यूनिवर्सिटी की डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर श्वेता हुड्डा ने बताया कि हरियाणा के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देश के बाद पंचायती राज प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। 25 दिसंबर से शुरू होेने वाले इस कोर्स की अवधि तीन महीने की रहेगी। इसे लेकर मंगलवार को रोहतक यूनिवर्सिटी में अहम बैठक हुई। जिसमें डॉ शालिनी और डॉ कुलबीर छिक्कारा ने कहा कि सरपंच और पंचो के लिए ग्रुप व्यवहार पर जोर देना होगा। इससे इनके बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और नए विचारों का आदान -प्रदान होगा और विकास की राह आसान होगी।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह