Advertisement
घुमन्तू जाति उत्थान न्यास के धर्म आस्था प्रकल्प का प्रशिक्षण वर्ग : 100 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग, 11 महिलाएं भी रही शामिल

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और विधायक बाल मुकंदाचार्य महाराज ने घुमन्तू जाति उत्थान न्यास के कार्यों की सराहना की। प्रान्त धर्म-आस्था प्रकल्प संयोजक एवं सालासर बालाजी धाम के पुजारी डॉ. विष्णु दत्त पुजारी ने बताया कि वर्ग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 11 महिलाएं भी शामिल थीं। उन्हें भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप पूजा-पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान गायत्री परिवार के मनु महाराज ने हवन की जानकारी दी, कमलेश महाराज और महावीर शर्मा ने पूजा क्यों और कैसे करनी चाहिए, इस पर मार्गदर्शन दिया। रजनी शर्मा ने घुमन्तू महिलाओं को विशेष रूप से पूजा की विधियों का प्रशिक्षण दिया।वर्ग के समापन अवसर पर 250 से अधिक लोगों की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पूजा में प्रयुक्त होने वाले संसाधन प्रदान किए गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


