नई दिल्ली। दिल्ली जंक्शन और रेवाडी रेलमार्ग पर कम ऊंचाई के 9 सब-वे बनाए
जा रहे हैं। सब-वे निर्माण कार्य की वजह से पांच जगह ट्रैफिक ब्लॉक किए
जाने की योजना है। इस वजह से 18 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर तक कई
रेलगाडियों को निरस्त या आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इसके अलावा कई
रेलगाडियों के रूट में परिवर्तन किया गया है।
प्रभावित होने वाली गाडियां दिल्ली जंक्शन-रेवाडी जंक्शन-दिल्ली जंक्शन
पैसेंजर हैं। इसके अलावा भुज-बरेली एक्सप्रेस,बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला
इंटरसिटी एक्सप्रेस,जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला होलीडे
स्पेशल,कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस को निर्दिष्ट दिनों पर परिवर्तित
रूट से चलाया जाएगा।
गाडी संख्या 54412:मेरठ छावनी-रेवाडी जंक्शन पैसेंजर 18, 25 सितंबर तथा 2
अक्टूबर को गढी हरसरू स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा जिसके फलस्वरूप 54416 की
सेवा गढी हरसरू से प्रारम्भ की जाएगी। यह रेलगाडियां गढी हरसरू-रेवाडी
जंक्शन-गढी हरसरू के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।