Train blast in India a trial run by IS terror module Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत पर IS का पहला हमला: ट्रेन ब्लास्ट था ट्रायल रन, आका को भेजी बम फोटो

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 12:23 PM (IST)
भारत पर IS का पहला हमला: ट्रेन ब्लास्ट था ट्रायल रन, आका को भेजी बम फोटो
उन्होंने बताया कि यूपी के कानपुर और कन्नौज के रहने वाले ये आतंकी ट्रेन में ब्लास्ट करने के बाद लखनऊ लौटने वाले थे। शिवराज के मुताबिक, इनके पास से जो विस्फोटक सामग्री मिली, वह इनके आईएस कनेक्शन की तस्दीक कर रही है। इनके पास से मिले विस्फोटकों पर लिखा था, च्आईएसआईएस- हम भारत में हैंज्। आतंकियों ने ट्रेन में रखे गए पाइप बम की तस्वीर लेकर सीरिया भेजी थी। यह इस बात का सबूत है कि वे आईएसआईएस से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन आतंकियों ने बम बनाने का तरीका इंटरनेट से सीखा था। शिवराज ने कहा, उन्होंने ट्रेन में बम को कुछ इस तरह से रखा था कि वह दो घंटे में फट जाए। सौभाग्य से पाइप बम को अपर बर्थ में रखा गया था जिससे नुकसान कम हुआ। मध्य् प्रदेश एटीएस केंद्रीय एजेंसियों के लगातार संपर्क में थी और इन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मास्टरमाइंड आतिफ मजफ्फर सहित मोहम्मद दानिश और सैयद मीर हुसैन को भी पकड़ लिया गया।

[ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement