TRAI send notice to reliance Jio on free calling and data services -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुश्किल में जियो की फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस, ट्राई का नोटिस

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 1:58 PM (IST)
मुश्किल में जियो की फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस, ट्राई का नोटिस
नई दिल्ली। एयरटेल के विरोध के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की निर्धारित 90 दिन के बाद भी फ्री कॉलिंग और डाटा सेवाओं पर तलवार लटकने लगी है। मुफ्त सेवाएं जारी रखने पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जियो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ट्राई ने पूछा है कि कंपनी यह बताए कि फ्री सेवाओं को आगे बढ़ाने को नियमों का उल्लंघन क्यों न माना जाए, क्योंकि प्रमोशन ऑफर्स की समय सीमा 90 दिन होती है। एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्राई ने कंपनी से पूछा है कि दोनों योजनाएं अलग कैसे हैं? इसके बारे में एक सप्ताह पहले ही पत्र भेजा जा चुका है। उनसे किसी भी समय जवाब आने की उम्मीद है। हम लोग इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। जियो को 20 दिसंबर को नोटिस भेजा गया था, उसे पांच दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। साथ ही कंपनी से पूछा गया है कि वह स्पष्ट करें कि उनके प्रमोशनल स्कीम को दूसरी कंपनियों के लिए हानि पहुंचाने वाला क्यों नहीं माना जाना चाहिए? जियो ने एक दिसंबर को दिया था ‘हैपी न्यू ईयर ऑफर’

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement