Traffic constable suspended for towing away car with woman, baby inside-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार में बच्चे को दूध पिला रही महिला, ट्रैफिक पुलिस ने कार समेत टो किया

khaskhabar.com: रविवार, 12 नवम्बर 2017 10:11 AM (IST)
कार में बच्चे को दूध पिला रही महिला, ट्रैफिक पुलिस ने कार समेत टो किया
मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस का दिल को झकझोर कर रख देने वाला चेहरा सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने एक निजी कार को टो कर लिया जिसमें एक बीमार महिला अपने सात महीने के बच्चे को दूध पिला रही थी। घटना शुक्रवार शाम उत्तर-पश्चिम के उपनगर मलाड (पश्चिम) की व्यस्त एस. वी. रोड की है। घटना का वीडियो एक स्थानीय नागरिक ने बनाया था जिसे महिला का पति बताया जा रहा है। यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुंबई के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक)अमितेश कुमार ने पुलिस उपायुक्त - पश्चिम (डीसीपी-पश्चिम)को तुरंत जांच का आदेश दिया है। कुमार ने शनिवार शाम एक बयान में आश्वासन दिया, ‘‘उन्हें (डीसीपी-वेस्ट) तुरंत इस घटना की जांच करने का आदेश दिया गया है। कल (रविवार) रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले को सही और कड़ाई से निपटा जाएगा।’’ जानकारी के मुताबिक, 20 साल की एक महिला, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। अपने सात महीने के बच्चे के साथ सफेद कार में बैठी हुई थी कि तभी एक टो वैन ने अचानक कार को उठाकर ले जाना शुरू कर दिया। उसने पुलिस कर्मी से अनुरोध किया कि वह टो न करें। ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम शशांक राणे है, जिसने ड्यूटी के दौरान अपने नाम का बिल्ला नहीं पहना था। बिल्ला न पहनना महाराष्ट्र पुलिस के नियमों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement