Traders protest in Bharatpur, procession to be taken out against flyover-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, फ्लाई ओवर के विरोध में निकलेगा जुलूस

khaskhabar.com: बुधवार, 03 सितम्बर 2025 10:59 PM (IST)
भरतपुर में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, फ्लाई ओवर के विरोध में निकलेगा जुलूस
भरतपुर। प्रस्तावित फ्लाई ओवर के विरोध में आज भरतपुर में ऑटोमोबाइल डीलर्स सोसायटी के व्यापारियों ने सोसायटी भवन पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से 125 व्यापारी मौजूद थे, जिन्होंने एक स्वर में कहा कि यह फ्लाई ओवर ऑटोमोबाइल बाजार के हित में नहीं है। व्यापारियों ने बताया कि अगर यह फ्लाई ओवर बनता है तो बाजार की करीब 140-150 दुकानें टूट जाएंगी, जिससे उनका व्यापार पूरी तरह से ठप हो जाएगा। आंदोलन को जारी रखने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कल, 4 सितंबर 2025 को शाम 6 बजे, ऑटोमोबाइल बाजार के सभी व्यापारी तोप सर्किल पर इकट्ठा होंगे। वहां से एक विशाल जुलूस निकालकर कुम्हेर गेट चौराहे तक जाएंगे और फ्लाई ओवर का पुरजोर विरोध करेंगे। आज की बैठक का नेतृत्व सोसायटी के अध्यक्ष मोहन चंद सिंघल ने किया। इसमें विष्णु जैन, सुभाष लोहिया, बनवारी लाल खंडेलवाल, बिजेंद्र बबलू और निरंजन मित्तल सहित कई व्यापारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement