Traders asked for protection from CM Yogi said expeditious events in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारियों ने सीएम योगी से मांगी सुरक्षा, कहा- शीघ्र हो घटनाओं का खुलासा

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 11:02 AM (IST)
व्यापारियों ने सीएम योगी से मांगी सुरक्षा, कहा- शीघ्र हो घटनाओं का खुलासा
झांसी। उत्तर प्रदेश में पिछले दो माह से व्यापारियों के साथ अपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। अभी हाल ही में मथुरा और लखनऊ में हुई लूट और हत्याओं की घटनाओं ने सभी को दहशत में डाल दिया। आज झांसी में सर्राफा व्यापार कमेटी के तत्वाधान में दर्जनों व्यापारी कलैक्ट्रेड पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम योगी को प्रार्थना पत्र भेजकर सुरक्षा मांगी। सर्राफा व्यापार कमेटी के तत्वाधान में दर्जनों व्यापारियों ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि पिछले दो माह से उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के साथ लूट और हत्या जैसी घटनायें हो रही हैं। बनारस और लखनऊ लूटकांड व अभी हाल में हुई मथुरा की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर सामने रख दी है। वह सीएम योगी से मांग करते है कि बेहतर कानून व्यवस्था बनाकर उन्हें सुरक्षित बनायें। जिससे वे अपने व्यापारी को बेखौफ होकर कर सकें। इस मौके पर मुकेश चन्द्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, महेन्द्र चौधरी, राघव वर्मा, गाविन्द शरण वर्मा, उदय सोनी, महेश अग्रवाला, सुशील सोनी, दिलीप अग्रवाल, नन्द किशोर समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement