tow men kidanapped a girl-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाकू की नोंक पर लडक़ी को कर लिया अगवा

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 1:17 PM (IST)
चाकू की नोंक पर लडक़ी को कर लिया अगवा
हिसार। एचएयू के नजदीक स्थित लेबर कॉलोनी निवासी एक नाबालिग लडक़ी को दो युवकों ने चाकू दिखाकर अगवा कर लिया। पीडि़त परिवार को जैसे ही घटना का पता चला पुलिस को मामले की शिकायत दी। आरोप है कि 16 वर्षीय नाबालिग को क्षेत्र के ही दो युवक उठाकर ले गए हैं। युवती के पिता जयवीर का आरोप है कि आरोपी युवक लडक़ी को पहले भी कई बार तंग करते थे। जिससे तंग आकर उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई छुड़वा दी। उन्होंने बताया कि युवती लेबर कॉलोनी में ही स्थित सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा थी। उस वक्त आरोपी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी का पीछा करते थे और प्रतिदिन उसके घर पहुंचने तक परेशान करते थे। इस बारे में जब छात्रा ने परिजनों को बताया उन्होंने युवकों के परिजनों से भी बात की थी। मगर इसके बाद भी युवक लगातार नाबलिग को परेशान करते रहें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement