tourism minister give invitation for festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महोत्सव में सम्मलित होने के लिए पर्यटन मंत्री ने दिया न्यौता

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 2:26 PM (IST)
महोत्सव में सम्मलित होने के लिए पर्यटन मंत्री ने दिया न्यौता
चंडीगढ़। हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने दुनियाभर के लोगों को 6 से 10 दिसंबर, 2016 तक कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2016 के लिए आने का न्योता दिया है। भगवत गीता ज्ञान भी है और विज्ञान भी,यह रीत भी है और गीत भी। सच्चे मायनों में यह मानव जगत की मार्गदर्शक है। पर्यटन मंत्री लंदन के ‘दा मांटकॉम होटल’ में आयोजित ‘वल्र्ड टूरिज्म नाईट’ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सरस्वती नदी से संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने गीता की वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि गीता मानव की हर शंका का समाधान है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जहां कवि शांत वातावरण में अपनी कविता की रचना करता है लेकिन गीता ऐसा ग्रंथ है जो युद्ध के मैदान में लिखा गया है। युद्ध के बीच में सामने अपने परिजनों को देख गांडीव रखकर युद्ध करने से मना करने पर अर्जुन और श्रीकृष्ण के बीच हुए संवाद को उन्होंने आस्था और श्रद्धा का संवाद बताया। हरियाणा के पर्यटन मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान गीता पर शोध करने वाले, गीता पर ब्लाग लिखने वाले और गीता से जुड़ी अन्य हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न देशों के विद्धानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं का उदघाटन व शुरूआत भी करेगें। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान समस्त विश्व में गीता के सारभूत 18 श्लोकी गीता का वैश्विक पाठ करवाया जाएगा और इसका प्रसारण यू-टयूब पर लाईव आयोजित होगा, जिसे विभिन्न देशों में लाईव देखा जा सकेगा। उन्होंने लंदन में उपस्थित लोगों से भी इस लाईव गीता-पाठ को देखने का आह्वान किया। । इसके अलावा, आगामी 14 नवंबर से दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भी हरियाणा मण्डप में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पंजीकरण करवाने के लिए एक स्टाल को भी स्थापित किया जाएगा। यह भी पढ़े :500, 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद उप्र में हाई अलर्ट यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement