took treatment in cancer Early detection camp -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैंसर अर्ली डिटेक्शन शिविर में लिया उपचार

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 5:17 PM (IST)
कैंसर अर्ली डिटेक्शन शिविर में लिया उपचार
भरतपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी एनसीडी प्रकोष्ठ की तरफ से बुधवार को जिला आरबीएम अस्पताल में कैंसर अर्ली डिटेक्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैंसर, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के मरीजों की जांच, निदान एवं उपचार किया गया। शिविर में जिले के सभी हिस्सों से आए मरीजों की रक्त शर्करा एवं उच्च रक्त चाप की जांच की गई। शिविर के दौरान करीब 71 मरीजों ने उपचार लिया। डॉ. मीनाक्षी बंसल ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को साल में एक बार अपनी जांच जरूर करानी चाहिए। डॉ. बीएस. यादव ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में उचित खानपान व व्यायाम का अभाव लोगों की बीमारी का कारण बन रहा है, इसलिए दैनिक जीवन में खानपान व व्यायाम का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. यादव फिजीशियन, मीनाक्षी बंसल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. बाल मुकुंद शर्मा ईएनटी विशेषज्ञ, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार बंसल, डीईओ संतोष महावर व हेतराम मीना ने अपनी सेवाएं दीं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement