Tonk. Uniara: History-sheeter who stole bike from Honda showroom arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उनियारा : होंडा शोरूम से बाइक चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया

khaskhabar.com: रविवार, 20 जुलाई 2025 10:27 PM (IST)
उनियारा : होंडा शोरूम से बाइक चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया
टोंक। उनियारा शहर में होंडा शोरूम से दो नई मोटरसाइकिलें चुराने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर दोनों बाइक भी बरामद कर ली गई हैं। पकड़ा गया आरोपी कालू उर्फ अखेराज मोग्या (35) जरेली, थाना मालपुरा का रहने वाला है। वह मालपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या और डकैती सहित कुल 27 मामले दर्ज हैं। वह हत्या और डकैती के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है। यह वारदात 14 जुलाई 2025 की रात की है। इमरान पुत्र कमरुद्दीन निवासी उनियारा ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसका होंडा मोटरसाइकिल का शोरूम उनियारा बाईपास पर है। रात में अज्ञात चोर शटर तोड़कर शोरूम में घुसे और दो नई मोटरसाइकिलें चुरा ले गए। साथ में अन्य सामान भी ले गए। इस पर थाना उनियारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के करीब 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी के भागने का रूट तय किया गया। मुखबिरों को सक्रिय किया गया। दबिश देकर कालू उर्फ अखेराज को डिटेन किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर मालपुरा थाना क्षेत्र से दोनों मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल हेमराज और कांस्टेबल देवीशंकर की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement