Tonk. Special Intensive Voter List Revision Campaign Announced-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की घोषणा

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 6:57 PM (IST)
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की घोषणा
टोंक। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के तहत टोंक जिले के पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची से अपात्र अथवा स्थानान्तरित मतदाताओं का नाम हटाना है, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटि रहित बनाया जा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने बताया कि आयोग के निर्देशों के तहत जिले में यह अभियान 1 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि के आधार पर निर्धारित होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 3 नवम्बर तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य सम्पन्न किये जायेगें। 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक प्रत्येक बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता को गणना प्रपत्र देगें तथा मतदाता गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को वापस दिया जायेगा। इस दौरान बीएलओ योग्य नए मतदाताओं से प्रपत्र-6 प्राप्त करेगें जिनका सत्यापन बीएलओ करेगा। वर्तमान में जिले में कुल 11 लाख 50 हजार 945 मतदाता पंजीकृत है। जिनसें गणना प्रपत्र लिये जायेगें। निर्धारित अवधि में जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा नही कराएं जायेगें, उनके नाम प्रारुप मतदाता सूची में शामिल नही किया जायेगा। मतदाता केन्द्रों का पुर्नगठन 4 दिसम्बर तक एवं कन्ट्रोल टेबल एवं प्रारुप मतदाता सूची तैयार करने का कार्य 5 से 8 दिसम्बर के मध्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर को किया जायेगा। इसके बाद 8 जनवरी 2026 तक दावें एवं आपश्रियां प्राप्त की जायेगी। नोटिस जारी करना, सुनवाई एवं निस्तारण का कार्य 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगा। अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जायेगा। मतदाताओं से अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह मतदाता सूची में अपने नाम, पता एवं विवरण की जांच करें और गणना प्रपत्र आवश्यक रुप से बीएलओ को जमा करवांए। कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र ऑनलाईन माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement