Advertisement
ग्रामीण सेवा शिविर : शिविरों में लोगों की समस्याओं का हाथों हाथ हो रहा समाधान

शिविर में परिवादी रामराज पुत्र गंगाराम ने तहसीलदार मालपुरा को प्रार्थना पत्र दिया कि ग्राम मोरला के राजस्व रिकार्ड में मेरी माता का नाम सुबोदरा देवी है। जबकि सही नाम समोदरा है। इस कारण सरकारी सहायता और अन्य आवेदन करने में परेशानी आ रही है। इस सम्बन्ध मे ंनायब तहसीलदार ने हल्का पटवारी और भू-अभिलेख निरीक्षक को रिकार्ड की जांच करने के लिए निर्देशित किया। जांच के बाद विरासत नामातंरण के समय प्रार्थी की माता का नाम गलती से समोदरा की जगह सुबोदरा दर्ज हो गया था। नायब तहसीलदार मालपुरा ने शिविर में परिवादी के प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर राजस्व रिकार्ड में नाम शुद्विकरण के आदेश जारी किये व नामांतरण दर्ज करवाया। शिविर में हाथो हाथ काम होने से परिवादी रामराज बेहद खुश नजर आया।
आवास का पट्टा मिलने से चौथमल को मिला आर्थिक सम्बल
ग्रामीण सेवा शिविर में लोगों के काम होने से उन्हें उपखण्ड एवं जिला स्तर पर चक्कर लगाने से निजात मिली है। उपखंड उनियारा के ग्राम पंचायत गोठडा में स्वामित्व योजना में आवास का पट्टा मिलने से चौथमल पुत्र बैजनाथ को आर्थिक सम्बल मिला है। उसने बताया कि वह अपने मकान का पट्टा बनवाने के लिए प्रयासरत था। इसलिए उसने ग्राम पंचायत कार्यालय में सम्पर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाए। ग्राम पंचायत में चौथमल की पट्टा फाईल पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए शिविर के दौरान उसे पट्टे का वितरण किया। लाभार्थी को पट्टा मिलने पर वह बहुत खुश हुआ। लाभार्थी ने कहा कि इससे अब उसे बैंक से लोन मिल सकेगा और वह अपने परिवार की जरुरतों को पूरा कर पायेगा। चौथमल ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जमाबन्दी में नाम व जाति शुद्ध होने से राजेश को मिली खुशी
उपखंड देवली की ग्राम पंचायत जूनियां में आयोजित शिविर के दौरान स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर को परिवादी राजेश पुत्र नंदा कुम्हार ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि जमाबन्दी में मेरा नाम कैलाश पुत्र नंदा जाति लोधा दर्ज है। जो गलत है मेरा नाम व जाति सही की जाये। विधायक ने वहां मौजूद उपखंड अधिकारी रुबी अंसार को कहा कि परिवादी की समस्या का समाधान किया जाए। उपखंड अधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम को परिवादी के सभी दस्तावेजो का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। दस्तावेज का निरीक्षण एवं मजमेआम में पूछताछ करने के बाद परिवादी की समस्या सही पाई गई। प्रार्थी के दस्तावेजो में नाम व जाति शुद्ध होने पर उसने स्थानीय विधायक एवं प्रशासन का धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


