Tonk. Martyrs paid tribute on Kargil Vijay Diwas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

khaskhabar.com: शनिवार, 26 जुलाई 2025 7:46 PM (IST)
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन
टोंक। राजकीय महाविद्यालय टोंक में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार मीना ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य महावीर सिंह मुख्य वक्ता रहे। महावीर सिंह ने अपने व्याख्यान में बताया कि यह दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के गौरव, शौर्य और बलिदान की अमित गाथा का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में लगभग 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। यह युद्ध ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ा गया था, जहां तापमान 10 सैल्सियस से 20 सैल्सियस तक गिरता था। 26 जुलाई 1999 को आधिकारिक तौर पर कारगिल युद्ध की समाप्ति हुई थी। इस जंग में भारतीय सैनिकों की गौरवपूर्ण जीत और देश के लिए जवानों की शहादत इतिहास के पन्नो में दर्ज होकर अमर गाथा बन गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य दिनेश कुमार वर्मा, संपत सिंह मीना, डॉ. श्याम सोनी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण कुमार मीना ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement