Tonk DST conducts major state-level operation, seizes 500 kg of marijuana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक DST की राज्य स्तरीय बड़ी कार्रवाई, 500 किलो गांजा जब्त

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जनवरी 2026 12:30 PM (IST)
टोंक DST की राज्य स्तरीय बड़ी कार्रवाई, 500 किलो गांजा जब्त
टोंक। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टोंक DST ने देर रात बड़ी सफलता हासिल की है। देवली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर कार्रवाई करते हुए DST टीम ने एक 12 चक्का ट्रक को रोककर उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से करीब 500 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। DST सूत्रों के अनुसार, यह गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था और इसे देवली के हनुमान नगर क्षेत्र में उतारा जाना था। इसके बाद छोटे-छोटे सप्लायरों के माध्यम से इसे भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक जिले में नशे के अवैध कारोबार के लिए खपाने की योजना थी। DST की इस सटीक और गोपनीय कार्रवाई से नशे की एक बड़ी सप्लाई चेन को समय रहते तोड़ दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement