Todays JDU meeting, Sharad Yadav visit Bhopal to join meeting -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जद (यू) की बैठक आज, पहुंचेंगे शरद यादव

khaskhabar.com:
जद (यू) की बैठक आज, पहुंचेंगे शरद यादव
भोपाल। जनता दल (यू) मध्यप्रदेश की राज्य इकाई की बैठक शनिवार को राजधानी भोपाल स्थित पार्टी के कार्यालय में होगी। इस बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शरद यादव संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद यादव ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया है कि प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में देश की वर्तमान सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक स्थिति की समीक्षा कर आगामी दिनों में होने वाले संघर्ष कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को भी संपूर्ण प्रदेश में व्यापक रूप से चलाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। यादव ने बताया है कि इस बैठक को संबोधित करने पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव शनिवार की सुबह तामिलनाडु एक्सप्रेस से भोपाल आएंगे।  
 

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement